Please wait

जिस महिला के हत्या के आरोप में पति समेत अन्य लोग काट रहे थे न्यायालय का चक्कर, 6 वर्ष बाद हुई जिंदा बरामद

इस वाकया की जानकारी के बाद लोग पुलिसिया अनुसंधान पर भी सवालिया निशान खड़ा कर रहे है।

21 Feb 2023

जिस महिला के हत्या के आरोप में पति समेत अन्य लोग काट रहे थे न्यायालय का चक्कर, 6 वर्ष बाद हुई जिंदा बरामद

मोतिहारी।जिले में संग्रामपुर थाना क्षेत्र का एक मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। जहां एक महिला को उसके दो वर्ष के बच्चे के साथ सही सलामत बरामद किया गया है। जिसकी हत्या के आरोप में पति समेत 6 लोग जेल व न्यायालय का चक्कर काट रहे है।

घटना 6 वर्ष पूर्व 2017 की है। इस वाकया की जानकारी के बाद लोग पुलिसिया अनुसंधान पर भी सवालिया निशान खड़ा कर रहे है।बरामद महिला संग्रामपुर थाना क्षेत्र के मुरली गांव के नंदकिशोर सहनी की पत्नी है। जिसे गुप्त सूचना के बाद पुलिस ने कोटवा थाना के जगीरहां से बरामद किया है।

उल्लेखनीय है,कि उक्त महिला 2017 में अपने ससुराल से अचानक गायब हो गई थी।जिसके बाद केसरिया थाना के सोनारपुर गांव निवासी महिला के पिता ने संग्रामपुर थाना में दहेज के लिए उसकी हत्या कर शव को गायब करने का आरोप लगाते कांड संख्या 98/2017 दर्ज कराया था।जिसमे महिला के पति मुरली गांव के नंदकिशोर सहनी समेत आधा दर्जन लोगों को आरोपित किया था।

पुलिस ने कांड दर्ज कर अनुसंधान व पर्यवेक्षण में सभी आरोपितों पर कांड सत्य पाते हुए गिरफ्तारी का आदेश दिया था।जिसके बाद पुलिस के दबाव के कारण 5 आरोपी कोर्ट में सरेंडर कर जमानत भी करा लिया था।इसी बीच बीते रविवार संग्रामपुर थाना अध्यक्ष गौतम कुमार को गुप्त सूचना मिली कि छह वर्ष पूर्व मृतक महिला एक दो वर्ष के बच्चे के साथ अपने ननिहाल में सकुशल है।जिसके बाद महिला पुलिस की टीम ने उक्त महिला को बरामद कर थाने लेकर पहुंची है।जिसे देखने हजारों की भीड़ थाने के बाहर जुट गई है।

बरामद महिला केसरिया थाना क्षेत्र के सोनारपुर निवासी भोला सहनी के पुत्री है,जिसकी शादी वर्ष 2014 में संग्रामपुर थाना क्षेत्र के मुरली गांव निवासी नंदकिशोर सहनी के साथ हुई थी।महिला शादी के 3 वर्ष बाद 2017 में अचानक अपने पति के घर गायब हो गयी और अपने प्रेमी के साथ भागकर राजस्थान में शादी कर लिया।वही उसके गायब होने के बाद लड़की के पिता ने पति सहित सात लोगों पर संग्रामपुर थाना में दहेज के लिए हत्या कर शव को गायब करने का आरोप लगाया था।अब इस महिला का सकुशल बरामदगी के बाद सारा मामले खुलासा हो गया है,तो पुलिस इस महिला का बयान न्यायालय में कराने व अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News